Dharmik Story in Hindi – माँ लक्ष्मी और गरीब दर्जी बहु maa laxmi aur garib darji bahu

 

Dharmik Story in Hindi – माँ लक्ष्मी और गरीब दर्जी बहु

 

 

 

Dharmik Story in Hindi – माँ लक्ष्मी और गरीब दर्जी बहु : एक गॉव में सपना अपने पति रामचन्द्र के साथ रहती थी।

सपना की सास  कलावती बहुत तेज थी। उसे सपना पसंद नहीं थी। एक दिन कलावती ने रामचन्द्र से कहा

कलावती: बेटा तेरी बहु दिन भर केवल घर का काम करती है। इससे कह यह भी कुछ काम करे जिससे पैसा आये। तू अकेला कितनी मेहनत करेगा।

रामचन्द्र: मॉं यहां गॉव में क्या काम मिलेगा। वैसे भी मैं इतना कमा लेता हूं कि तुम दोंनो को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।

यह सुनकर कलावती गुस्सा हो जाती है।

कलावती की यह बात सपना सुन लेती है। अगले दिन जब रामचन्द्र अपने काम पर चला जाता है। तो सपना अपनी सास से बात करती है।

सपना: मांजी मैं भी काम करना चाहती हूं आप एक काम कीजिये आस पड़ोस की औरत से कह दीजिये कि मैं सिलाई बहुत अच्छी करती हूं जिसे भी कपड़े सिलवाने हों मेरे से सिलवा ले।

कलावती सारे गॉव में कह देती है। धीरे धीरे घर पर सिलाई का काम आने लगा जितना भी काम आता था। कलावती उसमें से चुपचाप आधे से ज्यादा पैसे खुद रख लेती थी और थोड़े से पैसे बहु को दे देती थी।

सपना: मांजी इन कपड़ों को सीकर तो कुछ भी नहीं बचता गॉव वाले हमें नया जान कर कम पैसे देते हैं। जितने पैसे आते हैं वे तो इन्हीं कपड़ों को सीने में खर्च हो जाते हैं।

सपना यह नहीं जानती थी कि उसकी सास बहुत ज्यादा पैसे रख कर उसे थोड़े से पैसे देती थी।

कलावती: ठीक है तू काम तो कर नये नये काम में नुकसान उठाना पड़ता है बाद में देखेंगे।

Dharmik Story in Hindi – माँ लक्ष्मी और गरीब दर्जी बहु maa laxmi aur garib darji bahu

सपना मॉं लक्ष्मी की भक्त थी वह दिन भर मेहनत से काम करती और रात में मॉं लक्ष्मी की भक्ति करती थी।

एक दिन सपना रात को मॉं लक्ष्मी का ध्यान कर बैठी थी। तभी उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। उसने मॉं लक्ष्मी से कहा

सपना: मॉं मैं और मेरे पति दिनरात इतनी मेहनत करते हैं। फिर भी हमेशा हम परेशान रहते हैं। आप ही बताओ क्या करें।

इसी तरह बातें करते करते सपना सो जाती है और अगले दिन उठ कर अपने काम में लग जाती है।

अगले दिन जब सपना सिलाई कर रही थी। तभी एक छोटी सी लड़की उसके पास आती है।

लड़की: क्या आप मेरे कपड़े सिल देंगी। मेरे पास पैसे नहीं हैं।

कलावती: ऐ लड़की पहले पैसे लेकर आ फिर बात करना।

सपना: कोई बात नहीं मांजी मैं खाली समय में सिल दूंगी। कितनी प्यारी बच्ची है इसे मना मत कीजिये।

कलावती: काम का नुकसान नहीं होना चाहिये। रात को जब तू पूजा करती है तब सिलना इसके कपड़े

कलावती रात को बैठ कर कपड़े सिल देती है अगले दिन जब वह लड़की आती है।

लड़की: आपने तो बहुत सुन्दर कपड़े सिले हैं। मेरे पास आपको देने के लिये पैसे तो नहीं हैं लेकिन यह मिट्टी का घड़ा है। इसे आप रख लीजिये। इसे संभाल कर रखना और आप के पास जितने भी पैसे आयें उसमें से कुछ इसमें रख देना।

सपना वैसे ही करने लगी उसके पास जितने भी पैसे बचते उसमें से कुछ वह घड़े में डाल देती थी।

एक दिन सपना रात के समय सिलाई कर रही थी। तब कलावती ने कहा

कलावती: बहु रात को क्या कर रही है

सपना: मांजी लक्ष्मी जी के लिये चुनरी बना रही हूं कल मन्दिर में चढ़ाने जाउंगी।

अगले दिन सपना चुनरी लेकर मन्दिर की ओर चल देती है रास्ते में उसे वही लड़की मिलती है।

लड़की: अरे यह तो बहुत अच्छी चुनरी है आप मेरे लिये लाई हों क्या

सपना: नहीं बेटी ये तो मैं मॉं लक्ष्मी के लिये लाई हूं तुम्हारे लिये ऐसी ही बना दूंगी

लड़की: नहीं मुझे तो यही चाहिये आप यह मुझे दे दीजिये समझ लेना मॉं लक्ष्मी को दे दी।

सपना के बहुत समझाने पर भी वह नहीं मानी और सपना से चुनरी लेकर चली गई सपना मन्दिर में पूजा करके वापस आ गई

शाम को उसने उस घड़े में कुछ पैसे डाले तो घड़े में से आवाज नहीं आई।

सपना: मांजी घड़े में मैं जब भी सिक्के डालती थी घड़े से सिक्कों की आवाज आती थी आज आवाज नहीं आई

कलावती: देखले कोई सिक्के निकाल कर तो नहीं ले गया।

सपना ने घड़ा खोला तो देखा घड़ा सोने के सिक्कों से भरा है। उसे विश्वास नहीं हुआ वह मॉं लक्ष्मी के सामने बैठ गई

सपना: मॉं यह क्या चमत्कार है इसमें तो थोड़े से सिक्के थे फिर इतना धन कहां से आया।

तभी सपना ने देखा मॉं लक्ष्मी की मूर्ति में वही लड़की चुनरी ओढ़े दिखाई दी।

सपना रोने लगी उसने कहा

सपना: मॉं आप स्वयं मेरे घर आई और मैं आपको पहचान न सकी मुझे माफ कर दीजिये इसके बाद सपना उसक सास कलावती और रामचन्द्र तीनो मॉं लक्ष्मी की दिनरात पूजा करने लगे सपना का सिलाई का काम अच्छा चलने लगा।

ठाकुर जी की सेवा | Dharmik Moral Kahani

POSTED BY

 

 

Dharmik Moral Kahani : आज कई महीनों की कोशिश के बाद शारदा अपने पति को मथुरा-वृन्दावन ले जाने के लिये तैयार कर पाई थी।

आदित्य को ऑफिस से छुट्टी ही नहीं मिलती थी। बहुत कोशिश करके छुट्टी मिली भी थी लेकिन जाने से एक दिन पहले रात के दो बजे तक लेपटॉप पर काम करते रहे। सुबह सुबह जल्दी उठ कर भी मेल करने बैठ गये।

शारदा सुबह जल्दी उठ कर तैयार हो गई। उसने आपनी छोटी सी बेटी स्नेहा को भी तैयार कर लिया। फिर आदित्य के पास आई।

शारदा: आप अभी तक काम में ही लगें हैं कब तैयार होंगे कम स्टेशन पहुंचेंगे। ट्रेन छूट जायेगी।

आदित्य ने घड़ी देखी साढ़े चार बजे थे।

आदित्य: अरे अभी तो बहुत टाईम है। नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने में आधा घंटा ही लगेगा। चिंता मत करो।

पूरी रात में आदित्य केवल दो घंटे ही सो पाया था। जल्दी से मेल करके नहाने चला गया। जल्दी से तैयार हो गया देखा तो घड़ी में साढ़े पांच बज चुके थे।

 

 

आदित्य: शारदा मैं कैब बुक कर रहा हूं तुम दोंनो जल्दी से नीचे आ जाओ।

तीनों कैब से नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे लेकिन सुबह सुबह इतनी भीड़ थी, कि कैब ने दो किलोमीटर पहले ही उतार दिया। जाम लग रहा था। वहां से बैग लेकर स्टेशन पहुंचे तो देखा ट्रेन छूट गई।

यह देख कर शारदा को गुस्सा आ गया।

शारदा: क्या फायदा हुआ। छुट्टी ली फिर भी ऑफिस का काम करते रहे। कहीं जाना हो तो ऑफिस वाले पीछा ही नहीं छोड़ते। एक काम करो मुझे घर छोड़ दो और ऑफिस चले जाओ।

आदित्य: ओहो गुस्सा मत हो नेक काम के लिये जा रहे हैं। ये सब परेशानियां आती रहती हैं।

एक काम करते हैं। बस से चलते हैं।

तीनों कैब से बस अड्डे पहुंच जाते हैं। वहां मथुरा के लिये यू.पी. रोडवेज की एक बस में चढ़ जाते हैं। सीट तो मिल जाती है। लेकिन बस की कंडीशन इतनी खराब थी, कि लग रहा था। पता नहीं कैसे मथुरा पहुंचेगी।

तीनों बस में बैठ गये करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद बस भर गई और चल दी।

 

 

बस की स्पीड से ऐसा लग रहा था। जैसे शाम तक मथुरा पहुंचा देगी।

आदित्य: कंडेक्टर साहब कब तक पहुंचेगे मथुरा।

कंडेक्टर: साढ़े तीन घंटे लगेंगे।

तीनों बैठे बैठे परेशान हो रहे थे।

शारदा: थोड़ा सा काम छोड़ देते तो ट्रेन पकड़ कर अब तक पहुंच जाते। डबल किराया भी लग गया और गर्मी में परेशान हो रहे हैं वो अलग से।

आदित्य: अब बस भी करो। किसी तरह पहुंच जायें बस। मन्दिर में दर्शन करने जा रही हों शांत मन से चलो।

बस को चले अभी केवल एक घंटा ही हुआ था। कि मैन हाईवे से गाड़ी एक ओर मुड़ गई। देखा तो सामने एक ढाबा था। ढाबे पर बस रुकने से और लेट हो जायेंगे।

लेकिन कर भी क्या सकते थे। तीनों नीचे उतर कर सामने पड़ी मेज कुर्सी को देख कर उस पर बैठ गये।

 

 

तभी एक छोटी सी बच्ची। पसीने में लथपथ उनके पास आई

बच्ची: साहब लस्सी पी लीजिये दस रुपये गिलास।

आदित्य ने ध्यान से बच्ची को देखा उसने एक स्टेंड पकड़ा था। उसमें चार गिलास लस्सी के थे। वह बच्ची फटे पुराने कपड़े पहने थी। पसीना उसके चहरे को भिगो रहा था।

आदित्य: ठीक है बेटा तीन गिलास मेज पर रख दो।

शारदा: अरे तीन नहीं बस दो ही गिलास ले लो स्नेहा लस्सी नहीं पीती।

आदित्य: बेटा तुम तीन गिलास रख दो।

बच्ची ने तीन गिलास मेज पर रख दिया। आदित्य ने उसे तीस रुपये दे दिये।

पैसे लेकर वह बच्ची चल दी। आदित्य ने उसे रोका।

आदित्य: रुको बेटी ये एक गिलास तुम्हारा है। बहुत गर्मी है। तुम लस्सी पी लो।

बच्ची: नहीं साहब मैं नहीं पी सकती। मैं ऐसा करती हूं आपके दस रुपये वापस कर देती हूं।

 

 

आदित्य: नहीं पैसों की जरूरत नहीं तुम पी लो। तुम्हारे मालिक को तो पैसों से मतलब है न।

बच्ची: नहीं साहब अगर उसने मुझे यहां खाली खड़े देख लिया तो बहुत मारेगा। जब भी बस आती है। हमें भाग भाग कर लस्सी बेचनी पड़ती है।

आदित्य: कुछ नहीं होगा मैं उससे बात कर लूंगा।

शारदा: रहने दो न क्यों उसके पीछे पड़े हो? हमें इससे क्या मतलब?

आदित्य: ध्यान से देखो ये हमारी स्नेहा से एक या दो साल बड़ी होगी। लेकिन किस्मत कि इस उम्र में इतनी मेहनत कर रही है।

बच्ची चुपचाप जल्दी जल्दी लस्सी पीने लगी आधा गिलास पीकर उसने कहा –

 

 

बच्ची: साहब मेरा छोटा भाई वहां पेड़ के नीचे बैठा है। आप कहें तो ये लस्सी मैं उसे पिला दूं।

आदित्य: तुम ये लस्सी पी लो और ये चौथा गिलास उसे दे आना मैं इसके भी पैसे दे दूंगा।

बच्ची ने जल्दी से लस्सी खत्म की और एक गिलास दूर पेड़ के नीचे बैठे अपने छोटे भाई को दे आई।

तभी ढाबे का मालिक बाहर आ गया।

मालिक: क्यों काम के टाईम पर इधर उधर घूम रही है। सारी लस्सी खराब हो रही है। तेरा बाप बेचेगा उसे।

आदित्य: इसे मैंने रोका था। तरस खा छोटी बच्ची पर इतनी गर्मी में काम कर रही है।

मालिक: साहब आप जाओ यह हमारा रोज का काम है। इसका भाई भी नखरे करता था। मैंने हाथ पैर तोड़ दिये अब बैठ कर भीख मांगता है।

आदित्य को बहुत गुस्सा आया लेकिन वह पत्नी और बच्ची के कारण चुप रह गया।

बच्ची: मालिक गुस्सा मत करो मैं अभी लस्सी बेच देती हूं। दोंनो चले गये।

आदित्य ने फोन पर किसी से बात की कुछ ही देर में उस इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर चार पुलिसवालों के साथ वहां आ गये।

बच्चों से काम करवाने के कारण ढाबे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची: साहब ये क्या किया आपने हमारी रोजी रोटी ही छीन ली। अब तो लगता है हम भूखे मर जायेंगे।

शारदा को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कि ये सब क्या हो रहा है।

आदित्य ने बच्ची और उसके भाई को अपने साथ बस में चढ़ा लिया।

तीन घंटे बाद बस मथुरा पहुंच गई।

मथुरा पहुंच कर आदित्य ने पता किया। एक अनाथ आश्रम में बच्ची और उसके भाई को जगह मिल गई। जहां दोंनो पढ़ भी सकेंगे और रहना खाना सब आश्रम की ओर से होगा।

वहां जाते ही आश्रम की ओर से दोंनो को नये कपड़े मिल गये।

वहां से निकलते समय बच्ची ने आदित्य के पैर पकड़ लिये।

बच्ची: साहब आपका बहुत शुक्रिया। वहां बहुत मार पड़ती थी।

आदित्य: बेटा यहां मन लगा कर पढ़ना। वैसे मैं तुम दोंनो से मिलने आता रहूंगा।

वहां से बाहर निकले तो शारदा ने कहा –

शारदा: अब तो सारे मन्दिर भी बंद हो गये। शाम को ही खुलेंगे। फिर घर वापस जाने में बहुत देर हो जायेगी। आना ही बेकार हो गया। बिना दर्शन करे जाना पड़ेगा।

आदित्य: तुम्हें कुछ समझ नहीं आया। भगवान के आदेश से हमें ये पुण्य काम करना था। इसीलिये ट्रेन छूटी। इतने कष्ट उठाये।

शारदा: हां ये तो मैंने सोचा ही नहीं। ठाकुर जी किस रूप में सेवा का मौका दें। ये कोई नहीं जान सकता।

आदित्य: चलो कुछ खा लेते हैं और दिल्ली की बस भी तो पकड़नी है।

तीनों वापस दिल्ली की ओर निकल जाते हैं।

Leave a Comment